भारत
राजीव प्रताप रूडी के बिहार आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
jantaserishta.com
17 Aug 2025 2:34 PM IST

x
पटना: भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव पद पर ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार बिहार पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार आगमन पर अपने स्वागत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बिहार के लोग हर चीज का जश्न शानदार तरीके से मनाते हैं। इनमें से कुछ लोगों को शायद कांस्टीट्यूशन क्लब के बारे में अधिक जानकारी नहीं होगी। कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव राजनीतिक मित्रों के बीच का एक चुनाव था, सांसदों के बीच के इस चुनाव में सभी पार्टी के लोग लड़ रहे थे।"
उन्होंने कहा, "चुनाव में सभी राजनीतिक दलों और बड़े नेताओं की भागीदारी थी। बहुत ही खूबसूरत माहौल में कांस्टिट्यूशन क्लब ने एक ऐसा मंच दिया है कि सभी राजनीतिक दल एक साथ होकर कुछ निर्णय ले सकते हैं, जो लोकतंत्र की जीत है। इस चुनाव में हमारे वरिष्ठ अमित शाह और जेपी नड्डा भी आए। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कम से कम चार राज्यों के गवर्नर भी वोट देने आए। सैकड़ों की संख्या में वर्तमान सांसद आए। शायद ऐसा चुनाव दिल्ली में कभी देखा नहीं गया था। सभी ने हमारे 20 साल के कार्यकाल का समर्थन किया, जो मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।"
रूडी ने एसआईआर को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की आगामी यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मेरा सभी राजनीतिक पार्टियों के मित्रों से यही संवाद है कि जो मतदाता छूटे हैं, उन्हें सूची में जुड़वाने का प्रयास करना चाहिए। गांव-गांव में घूमकर मतदाताओं को जुड़वाने का प्रयास करना चाहिए। 'एसआईआर' के दौरान गांव में मतदाता ढूंढना और उन्हें जुड़वाना अधिक महत्वपूर्ण है, न कि सड़क पर यात्रा करना।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





