भारत

राजीव गांधी के हत्यारे की मौत, पड़ा दिल का दौरा

jantaserishta.com
28 Feb 2024 12:31 PM IST
राजीव गांधी के हत्यारे की मौत, पड़ा दिल का दौरा
x
दिलचस्प तथ्य है कि संथान की मौत पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर ही बने चेन्नै के सरकारी अस्पताल में हुई, जिनकी उसने हत्या कर दी थी।
चेन्नई: राजीव गांधी के हत्यारे संथान की अस्पताल में मौत हो गई है। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई है। दिलचस्प तथ्य है कि संथान की मौत पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर ही बने चेन्नै के सरकारी अस्पताल में हुई, जिनकी उसने हत्या कर दी थी। राजीव के हत्यारे संथान को अदालत ने हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में वह रिहा हो गया था। 55 साल के संथान को जनवरी में लीवर फेल होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह कुछ और बीमारियों से पीड़ित थे।
अस्पताल के डीन डॉ. ई थेरानिराजन ने कहा कि भर्ती होने के बाद से ही संथान की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें बीमारी की अवस्था में बुधवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद शुरुआत में लगा था कि वह रिकवर हो जाएंगे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संथान को राजीव गांधी की हत्या के मामले में फांसी का सजा दी गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। यही नहीं नवंबर 2022 में ही संथान समेत अन्य 5 हत्यारों को भी रिहा कर दिया गया था। इन सभी लोगों ने करीब 32 साल की जेल की सजा काटी थी।
रिहाई के बाद भी इन लोगों को त्रिची सेंट्रल जेल के स्पेशल कैंपस में रखा गया था। इसकी वजह यह थी कि ये मूल रूप से श्रीलंका के नागरिक थे और उनके पास ना तो पासपोर्ट था और ना ही ट्रैवल डॉक्युमेंट्स थे। संथान ने मद्रास हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके यह मांग भी थी कि उन्हें श्रीलंका भेजने की व्यवस्था की जाए क्योंकि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिलना चाहते हैं। हालांकि इस पर कोई फैसला होने से पहले ही खुद संथान की ही लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story