भारत

Rajesh R ब्लॉगर की GILL TRUCK वाले के साथ लड़ाई

Nilmani Pal
19 Oct 2025 5:50 PM IST
Rajesh R ब्लॉगर की GILL TRUCK वाले के साथ लड़ाई
x

YouTube Blog R Rajesh Rawani Gill Truck Body Works Punjab : दोनों ही अपने क्षेत्र के मास्टर और बड़े यूट्यूब ब्लॉगर छोटे से कारणों से लड़ाई बड़ी होती गई और एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे, लगभग 23 घंटा पहले GILL TRUCK BODY ने अपनी यूट्यूब चैनल में R Rajesh Vlogs के मालिक राजेश पर लाइव वीडियो जारी कर आरोप लगाया था उसके तुरंत बाद 18 घंटे पहले राजेश ने अपने साथी बड़े लड़के के साथ रास्ते से लाइव वीडियो को शूट करके बताया और पूरा ख़ुलासा दोनों तरफ़ से हो रहा है,

अब देखना है कि दोनों यूटुब ब्लॉगर में समर्थकों के कारण लड़ाई बढ़ती है या दोनों मिलीभगत कर अपने अपने समर्थक बढ़ाना चाहते हैं लेकिन लड़ाई दिलचस्प हो रही है हर बात का ख़ुलासा दोनों अपने अपने वीडियो में कर रहे है दोनों के समर्थक आपस में लड़ पड़े और एक दूसरे को कोसने लगे थे यू ट्यूब के दो ब्लॉगर दोनों ही बेहतरीन तरीक़े से अपने यूट्यूब चैनल को आगे ले जा रहे हो आज दुनिया में R Rajesh Vlogs का Youtube और गहरा प्रभाव है और अच्छी पकड़ कुछ ही घंटों में पाँच से 10 लाख परिवार उनके वीडियो देख लेते हैं, मध्यवर्ग परिवार और ग़रीब वर्ग के परिवार और ड्राइवर समाज के तमाम हिन्दुस्तानी इनके ब्लॉग के क़ायल हैं और इनका ब्लॉग पूरी तरीक़े से आम इंसान को जोड़ता है अपनापन के लहज़े के कारण पूरे हिंदुस्तान के अलावा दुबई पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान , बैंकॉक बांग्लादेश और मलेशिया जैसे देशों में भी राजेश के वीडियो ख़ूब बढ़ चढ़कर देखे जाते हैं इनके ब्लॉग में 26,00,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है, अब ये पहचान के मोहताज नहीं वहीं दूसरी ओर ट्रक बॉडी के बेताज बादशाह गिल ट्रक बॉडी WORKS सामना पंजाब जिनका पूरे देश में डंका बज रहा है और ईमानदारी के साथ अपने कामों को पूरा करने के लिए माहिर तीसरी पीढ़ी से काम करने वाले ट्रक बॉडी में अपनी बादशाहत साबित कर चुके हैं इनके भी ब्लॉग में GILL TRUCK BODY WORKS SAMANA 8,00,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर इन दोनों ब्लॉगर के यूट्यूब चैनल को विस्फोट से तरीक़े से सब्सक्राइबर और viewers समेट रहे है.

गौरतलब है कि आज से 50 दिन पहले R Rajesh Vlogs ने अपनी नई गाड़ी टाटा की 1923C खरीद कर पंजाब स्थित सामना में GILL TRUCK BODYवाले को नई चमचमाती ट्रक बनाने हेतु वीवर्स के कमेंट के अनुसार दी थी, और प्रत्येक चीजों का निर्माण वीवर्स के कमेंट के आधार पर हो रहा था, कल 20 घंटे पहले R Rajesh Vlogs ने गाड़ी की डिलीवरी लेते समय दिवाली के त्यौहार अपने शहर और अपने घर में मनाने हेतु जल्दबाजी में BODY WORKS शॉप में पार्टी ने नहीं दी और दीपावली के त्योहार के कारण उनको घर जल्दी नै ट्रक लेकर पहुंचना था, इसलिए इस तरीके का आरोप प्रत्यारोप का विवाद शुरू हुआ, जिसमें आग में घी का काम दोनों तरफ के ब्लॉगर के वीवर्स ने किया। जनता से रिश्ता को बातचीत में R Rajesh ने बताया कि हमें GILL पॉजी से बिलकुल कोई गिला शिकवा नहीं है, हमारा ट्रक अच्छा बना है, त्यौहार उपरांत हम सभी मिलकर बातचीत करेंगे। और सभी बातों पर समाधान शांति पूर्वक होगा। वहीं दूसरी ओर जनता से रिश्ता ने लगातार चार से पांच बार इस मामले में सच्चाई जानने GILL TRUCK BODY से बातचीत करने संपर्क किया लेकिन उधर से किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया और कॉल का जवाब नहीं मिला।

22 घंटे पहले GILL TRUCK BODY चैनल में आरोपों का वीडियो जारी किया गया था...

18 घंटे पहले LIVE वीडियो R Rajesh Vlogs का


Next Story
null