भारत
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल, जानें इनके बारे में...
jantaserishta.com
12 Feb 2023 5:13 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार समेत 13 राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल होंगे। वह फागू चौहान का स्थान लेंगे। अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति ने राज्य के नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को मेघालय भेजा है।
इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के एल-जी राधा कृष्ण माथुर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए और 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदले।
अधिसूचना के अनुसार झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे जबकि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के नए एल-जी होंगे।
Tagsराजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरबिहारबिहार न्यूज़बिहार राज्यपालRajendra Vishwanath ArlekarBiharBihar NewsBihar Governor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





