भारत

राजेंद्र सिंह ने फर्जी नियुक्तियों को लेकर जांच कराने की मांग की, सीएम को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र

Admin Delhi 1
4 Nov 2022 1:57 PM GMT
राजेंद्र सिंह ने फर्जी नियुक्तियों को लेकर जांच कराने की मांग की, सीएम को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में राधा कष्णा सर्विस प्रोवाइडर से हुए नियुक्तियों में भी राजेंद्र सिंह ने फर्ज़ीवाड़े का आरोप लगाया है। इस सर्विस प्रोवाइडर के जरिए ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में बड़े पदों पर बैठे अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने बेटा, भतीजे, नाती, रिश्तेदारों को नियुक्ति दिलाई है। इस भर्ती की भनक अधिकारियों ने किसी को भी नही लगने दी। राजेंद्र सिंह ने सीएम को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजकर जैम पोर्टल पर हुई फर्जी नियुक्तियों की तरह इन पर भी जांच कराने की मांग की है।

200 लोगों की हुई फर्जी भर्ती: राजेंद्र सिंह ने बताया कि राधा कष्णा सर्विस प्रोवाइडर के जरिए 200 लोगों की भर्ती गुपचुप तरीके से कर ली गई है। यह यूपी सरकार की भर्ती नियमों का सीधे उल्लंघन है। इस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से महात्वपूर्ण पदों के लिए भर्ती की गई। जिनमें एडमिन ऑफिसर, रिसर्च साइंटिस्ट, टेक्निकल डाटा एसोसिएस्टस, सीनियर टेक्निकल डाटा एसोसिएटस, ईस्टब्लिशमेंट अस्सिटेंट, ऑफिस सुपरवाईजर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, मल्टी टास्किंग और कौंसलर आदि पदों पर गुपचुप बगैर इंटरव्यू और टेस्ट लिए ही भर्ती कर ली।

बिना पढ़ाई-लिखाई के लोग बने अफसर: मजेदार बात यह भी है कि इन कर्मचारियों से कैडर स्टक्चर में अनुमोदित पदों पर कार्य कराया जा रहा है। इन सभी कर्मचारियों को सैलरी भी इन पदों के अनुसार दी जा रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने जहां नियुक्ति संबंधित नियमों पर उल्लंघन किया है। वहीं भ्रष्टाचार को भी जन्म दिया जा रहा है। जिससे अथॉरिटी को अयोग्य उम्मीदवार मिले है, जो जिस पद पर भर्ती किए गए है। उस पद के बारे में जानते तक नहीं है। उनकी योग्यता इन पदों के योग्य तक नहीं है। फर्जी तरीके से पढ़ाई से संबंधित पेपर तैयार कराए गए है। कई लोगों ने तो एक ही मार्कशीट को लगा दिया है। ऐसे कॉलेज, आईटीआई से फर्जी पढाई के पेपर तैयार कराए गए है, जिनमें उन कोर्स की पढ़ाई तक नहीं होती है। राजेंद्र सिंह ने सीएम से मांग की है कि राधा कष्णा सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा हुई नियुक्ति फर्जीवाड़े की जांच कर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Next Story