भारत

राजेंद्र नगर उपचुनाव रिजल्ट: दिल्ली में AAP का जलवा जारी, जीते दुर्गेश पाठक

jantaserishta.com
26 Jun 2022 1:06 PM IST
राजेंद्र नगर उपचुनाव रिजल्ट: दिल्ली में AAP का जलवा जारी, जीते दुर्गेश पाठक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने चुनाव जीत लिया है. दुर्गेश पाठक ने 11555 वोटों से जीत हासिल की. दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजेश भाटिया रहे.

रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने जबरदस्त वापसी की है. घनश्याम ने अब तक 6660 वोटों से बढ़त बना ली है. यहां आजम खान समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
रामपुर में बीजेपी ने फिर बाजी पलट दी है. यहां बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने बढ़त बनाई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक सपा के असीम रजा को 271719, बीजेपी के लोधी को 278591 वोट मिले हैं.
पंजाब की संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) से सिमरनजीत सिंह मान 6843 से ज्यादा वोटों से आगे हैं. अभी 30 हजार वोटों की गिनती बाकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story