भारत

BIG BREAKING: शिवसेना में शामिल हुए मंत्री पद से बर्खास्त होने वाले राजेंद्र गुढ़ा

jantaserishta.com
9 Sept 2023 1:02 PM IST
BIG BREAKING: शिवसेना में शामिल हुए मंत्री पद से बर्खास्त होने वाले राजेंद्र गुढ़ा
x
कांग्रेस को झटका.
जयपुर: राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का दामन थाम लिया है. गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी दिखाकर चर्चाओं में आए थे, हालांकि उन्हें इस घटना के बाद मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. वहीं, एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र और राजस्थान की धरोहर का मिलन हुआ है. सीएम शिंदे ने उन्हें शपथ दिलाई.
बता दें कि राजस्थान सरकार की कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा 24 जुलाई को एक 'लाल डायरी' लेकर विधानसभा पहुंचे थे. दावा किया था कि डायरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ आरोपों की पूरी लिस्ट है. हालांकि, उन्हें उस दिन सदन से बाहर कर दिया गया था. गुढ़ा ने कहा था कि कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने उनसे वो डायरी छीन ली. ये भी कहा था कि उनके पास डायरी का दूसरा हिस्सा भी है.
राजेंद्र गुढ़ा को उनके एक बयान के बाद मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था. कांग्रेस 21 जुलाई को विभानसभा में BJP से मणिपुर की घटना पर सवाल कर रही थी. उसी समय राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए. राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, हमें मणिपुर की जगह अपने राज्य की स्थिति देखनी चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story