भारत

राजीव चंद्रशेखर ने अर्शदीप मामले में विकिपीडिया को लगायी फटकार

Admin Delhi 1
6 Sep 2022 10:33 AM GMT
राजीव चंद्रशेखर ने अर्शदीप मामले में विकिपीडिया को लगायी फटकार
x

लेटेस्ट न्यूज़: केन्द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अर्शदीप सिंह मामले में विकिपीडिया वेबसाइट पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि भारत में काम कर रही कोई भी वेबसाइट झूठी सूचना फैलाने और भावनाएं भड़काने की अनुमति नहीं दे सकती।

चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, " भारत में सक्रिय कोई भी मध्यस्थ इस प्रकार की गलत सूचना और उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने और जानबूझकर किए गए प्रयासों की अनुमति नहीं दे सकता है। यह सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की हमारी सरकार की अपेक्षा का उल्लंघन करता है।"

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गये मैच में अर्शदीप सिंह एक कैच पकड़ने से चूक गये थे, जिसके बाद उनके विकिपीडिया पेज पर उन्हें 'खालिस्तान' का खिलाड़ी लिख दिया गया, हालांकि यह सूचना बाद में हटा ली गयी। विकिपीडिया एक निशुल्क वेबसाइट है, जिस पर कोई भी उपयोगकर्ता सूचना संपादित कर सकता है। चंद्रशेखर ने इस ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसके अनुसार अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर यह सूचना पाकिस्तान से संपादित की गयी थी।

Next Story