भारत

सुरंग में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पढ़े पूरी खबर

jantaserishta.com
26 Jun 2021 11:17 AM IST
सुरंग में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पढ़े पूरी खबर
x

मुंबईः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस महाराष्ट्र जिले के रत्नागिरी के पास एक सुरंग में शनिवार तड़के पटरी से उतर गई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करने वाले कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रेन संख्या 02414 मडगांव जा रही थी, वह तभी तड़के करीब सवा चार बजे मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर करबुडे सुरंग में पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी.
रेलवे लाइन को किया जा साफ
अधिकारी ने कहा, ''कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्षी और भोके स्टेशन के बीच स्थित करबुडे सुरंग में राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोमोटिव का अगला पहिया पटरी से उतर गया.''दुर्घटनास्थल पर एक रेल रखरखाव वाहन (आरएमवी) पहुंच गया है और ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने के उपकरण के साथ एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) रत्नागिरी से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. उन्होंने कहा, ''कोंकण रेलवे के अधिकारी भी लाइन को साफ करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.''
रूट में है कई नदी, घाटियां और पहाड़
मुंबई (महाराष्ट्र) के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे संभालती है. यह मार्ग तीन राज्यों - महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story