बिखर जाएगा गठबंधन? सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'घेरेंगे' राजभर, कही ये बड़ी बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बलिया: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) के बीच बढ़ती नाराजगी दोनों पार्टियों के गठबंधन के टूटने की ओर इशारा कर रही है। इसी बीच राजभर सोमवार को कहा कि वह अखिलेश यादव से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सपा नेता व अखिलेश के करीबी उदयवीर सिंह से फोन पर बात की और उन्हें उनसे मुलाकात व बातचीत की अपनी मंशा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अखिलेश से मुलाकात करके पूछेंगे कि विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित क्यों नहीं किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





