भारत

अखिलेश यादव को राजभर ने फिर दी ये सलाह

jantaserishta.com
25 May 2022 9:16 AM IST
अखिलेश यादव को राजभर ने फिर दी ये सलाह
x

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक दिन पहले अखिलेश यादव को जनता के बीच जाने की नसीहत देकर और सदन में सपा सदस्‍यों के विरोध प्रदर्शन में शामिल न होकर सबको चौंका दिया था। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। इन कयासबाजियों के बीच राजभर ने एक बार फिर अखिलेश पर बयान दिया है। उन्‍होंने गठबंधन न छोड़ने का दम भरते हुए दावा किया- 'हम अखिलेश यादव को एसी कमरे से निकालकर रहेंगे।'

मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा-'अखिलेश कैसे नहीं निकलेंगे? हम निकालेगें (जरूरी होगा तो मैं उन्‍हें एसी कमरे से बाहर खींच लाऊंगा)।' उन्‍होंने कहा कि गठबंधन खड़ा है। गठबंधन जारी रहेगा। 2024 के आम चुनाव में भी हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैंने अखिलेश यादव से 4-5 बार कहा कि हम अपने संदेश के साथ लोगों के पास गए और हमने 125 सीटें जीतीं। हमें फिर से लोगों के पास जाना चाहिए और रोटी, कपड़ा, मकान और दवाई के बारे में बात करनी चाहिए।'
राजभर ने कहा कि मैंने बस इतना कहा है कि बसपा प्रमुख मायावती जी और दिल्‍ली के कांग्रेस नेता अपने एसी कमरों से बाहर नहीं निकले और उन्‍हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। यदि हम अपने कमरों से बाहर नहीं निकलते हैं तो हमें भी नुकसान होगा।
यूपी विधानसभा में सुभासपा के 6 विधायक हैं। राजभर की पार्टी का पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के बीच काफी प्रभाव माना जाता है। पिछला विधानसभा चुनाव उन्‍होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके लड़ा। चुनाव में सपा की हार के बाद से ही ओमप्रकाश राजभर का झुकाव अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी बीजेपी की तरफ होने की अटकलें लग रही हैं। बता दें कि राजभर की पार्टी ने 2017 में एनडीए गठबंधन के हिस्‍से के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 2019 में वह गठबंधन से बाहर आ गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story