
x
France फ्रांस: राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककला की झलक दिखाने की तैयारियां जोरों पर हैं। धोद ग्रुप, जिप्सीज़ ऑफ राजस्थान, जयपुर महाराजा ब्रास बैंड और छलांग ड्रमर्स ऑफ इंडिया जैसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक दल यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
धोद ग्रुप के डायरेक्टर रहीस भारती ने बताया कि उन्हें राजस्थान की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसे वे अपने लिए गर्व का क्षण मानते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भारत में दिवाली की तैयारियां होती हैं, उसी तरह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भी विशेष स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही है।
रहीस भारती ने बताया कि धोद ग्रुप पिछले 26 वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन कर रहा है और अब तक 119 देशों में भारत की लोक-संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान का एकमात्र ऐसा समूह है जो हर साल 6 से 7 महीने विदेश यात्राओं पर रहता है और भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का आयोजन विशेष है क्योंकि इसमें भारतीय संस्कृति की विविधता को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कलाकारों का उद्देश्य भारत की परंपरा, संगीत और लोककला को विश्व स्तर पर और अधिक पहचान दिलाना है। कार्यक्रम को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
Tagsफ्रांसपेरिसधोद ग्रुपराजस्थान संस्कृतिरहीस भारतीजयपुर महाराजा ब्रास बैंडछलांग ड्रमर्सभारतीय लोककलापीएम मोदीसांस्कृतिक कार्यक्रमभारत प्रतिनिधित्वFranceParisDhod GroupRajasthan CultureRahis BhartiJaipur Maharaja Brass BandChhalaang DrummersIndian Folk ArtPM ModiCultural ProgrammeIndia Representation
Next Story





