भारत

राजस्थान: अलवर में 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन, सीएम भजनलाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए

jantaserishta.com
8 Feb 2026 10:54 AM IST
राजस्थान: अलवर में टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026 का आयोजन, सीएम भजनलाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए
x
अलवर: राजस्थान के अलवर में रविवार को 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अभिनेता भूपेंद्र हुड्डा शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और भाईचारे के लिए है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह इवेंट समाज की एकता और भाईचारे के लिए है। यहां कोई भेदभाव या जातिगत अंतर नहीं है। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, अलवर की सामाजिक एकता के लिए है। यह फिट रहने, पर्यावरण को बचाने और यहां की स्वच्छता का संदेश है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं।
अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य अलवर के लोगों की सेवा करना है, जब तक उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हर इवेंट को किसी मकसद और मतलब के साथ मनाया जाना चाहिए। पर्यावरण, समुदाय या लोगों की खुशी और फिटनेस के लिए हर कोशिश जरूरी है।
उन्हंने कहा कि मैराथन में अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स ने भी हिस्सा लिया है। ऐसे आयोजन पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर भी होना चाहिए। उम्मीद है कि 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजन होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story