भारत

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत

jantaserishta.com
17 May 2023 4:56 PM IST
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत
x
मचा कोहराम.
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और फिर पुलिया पर गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे थी।
गुजरात के पालनपुर निवासी मां-बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी पालनपुर के रहने वाले थे और गुजरात से उत्तर प्रदेश के देवबंद जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार हवा में उछलकर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सुबह क्रेन से कार को उठाया गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली। अधिकारी मौके पर गए तो कार मौजपुर के पास हाईवे की पुलिया से लटकी मिली। लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकाला और बाद में उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही थी। चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। हादसे में 45 वर्षीय रशीदा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 25 वर्षीय बेटे अहमद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story