भारत

पिकनिक पर जा रही स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चों की मौत, 25 से अधिक घायल

jantaserishta.com
8 Dec 2024 2:54 PM IST
पिकनिक पर जा रही स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चों की मौत, 25 से अधिक घायल
x
मृतक बच्चों के परिवार के सदस्य सदमे में हैं.
राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 25 से अधिक अन्य घायल हो गए।
पूरी घटना राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देसूरी की नाल की है। यहां पर चारभुजा मंदिर से दर्शन करके परशुराम महादेव जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, करीब 25 से अधिक घायल हो गए। मृतक बच्चों के परिवार के सदस्य सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर राजसमंद एसपी समेत कई आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित बच्चे आमेट क्षेत्र की राझेटी पंचायत के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी थे। बताया जा रहा है कि बस में करीब 65 बच्चे सवार थे। हादसे में विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को भी चोटें आई हैं।
चारभुजा थाना पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को सीएससी की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, अन्य घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को राजसमंद जिला आर के चिकित्सालय रेफर किया गया है। राजसमंद से विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हादसे को लेकर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, " राजसमंद के आमेट से परशुराम महादेव दर्शन करने जा रही स्कूल बस की देसूरी नाल में दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें व दुर्घटना में घायल हुए छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करती हूं। ॐ शांति!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story