
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर शुरुआती ओवरों में दबाव बना दिया है। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही SRH टीम ने 3.4 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने स्मरण रविचंद्रन को आउट कर राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई।
मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH की शुरुआत तेज रही, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम मुश्किल में आ गई। 3.3 ओवर में बर्गर की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर स्मरण रविचंद्रन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड ऑन पर खड़े जोफ्रा आर्चर को कैच दे बैठे। स्मरण 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सके।
इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजकर SRH को झटके दिए थे। अभिषेक बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली।
फिलहाल ट्रेविस हेड 4 गेंदों में 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। राजस्थान के गेंदबाज लगातार आक्रामक लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं और SRH पर रनरेट का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243/8 का बड़ा स्कोर बनाया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।
Next Story





