भारत

राजस्थान: पीएम मोदी की 27 जुलाई को सीकर में रैली

jantaserishta.com
19 July 2023 3:10 PM IST
राजस्थान: पीएम मोदी की 27 जुलाई को सीकर में रैली
x
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में होने वाली सभा अब एक दिन पहले 27 जुलाई को सीकर में होगी। पहले पीएम मोदी नागौर में देशभर के नौ करोड़ किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करने वाले थे, लेकिन अब वह सीकर से यह फंड ट्रांसफर करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित यह कार्यक्रम पहले वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में होना था, लेकिन अब इसका स्थान बदलकर सीकर के जिला स्टेडियम में कर दिया गया है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है। आयोजन का स्वरूप सरकारी कार्यक्रम से बदलकर राजनीतिक रैली में बदल दिया गया है। पीएम मोदी अब 16 अगस्त को खरनाल में रैली करेंगे। पहले इसका आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्रालय को करना था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी पार्टी उठाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story