भारत

अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद के बीच राजस्थान प्रभारी ने की राहुल गांधी से मुलाकात

jantaserishta.com
13 April 2023 1:46 PM IST
अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद के बीच राजस्थान प्रभारी ने की राहुल गांधी से मुलाकात
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजस्थान के मुद्दे पर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के आवास पहुंचकर मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी उनके आवास पर मुलाकात की। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गहलोत-सचिन के बीच उठे राजनीतिक विवाद के बीच इन बैठकों को बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि मामले में पार्टी शीर्ष नेतृत्व एक्शन लेगा या फिर होल्ड कर देगा ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
इससे पहले भी राजस्थान के मुद्दे पर सुखजिंदर सिंह रंधावा की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात हुई थी लेकिन इसका ब्योरा भी अभी सामने नहीं आया है। राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ सचिन पायलट के अनशन पर बैठने की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी ने उनके इस फैसले को अनुशासनहीनता करार दे दिया था।
पहले राजस्थान से खबरें भी आईं कि रंधावा धरने के दिन जयपुर जाकर पायलट मिलेंगे, लेकिन बाद में उसे टाल दिया गया। शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि पूरा फोकस अब टकराव की बजाए राज्य के विधानसभा चुनावों पर होना चाहिए और शायद यही कारण है कि कांग्रेस के तमाम केंद्रीय नेता गहलोत सरकार की उपलब्धियों को तवज्जो दे रहे हैं। इसके सीधे से राजनीतिक मायने यही निकलते हैं कि आलाकमान इस माहौल में पूरी तरह गहलोत के साथ खड़ा नजर आना चाहता है।
अशोक गहलोत ने भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि इस तरह के अनशन से सरकार और पार्टी की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं। इस बीच लगातार वो ये कह भी रहे हैं कि इस बार पार्टी की सत्ता में वापसी करा कर वे यह मिथक तोडना चाहते हैं कि राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होती।
यह बात और है कि पार्टी कार्यकर्ता इस सत्ता संघर्ष को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। एक तरफ सचिन खेमा संघर्ष की तैयारी में है तो दूसरी तरफ गहलोत खेमा सत्ता वापसी के लिए चुनावी मोड में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story