भारत

बस और कार की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत, फंसा शव

jantaserishta.com
24 Jan 2025 9:28 AM IST
बस और कार की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत, फंसा शव
x
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
बीकानेर: राजस्थान में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के पास ही स्थित कीतासर गांव में हुआ है। न्यू दीप ट्रेवल्स की बस जयपुर जा रही थी और कार जयपुर से बीकानेर की ओर आ रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कीतासर के पास स्थित पेट्रोल पंप के मोड़ पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर टोल कंपनी की एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाद के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या लोग भी जुट गए।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के साथ ही अब्दुल कलाम सोसायटी के सदस्यों ने शवों को बाहर निकालकर अपनी ही एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने कार से मृतकों के शवों को काटकर बाहर निकाला था। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और हादसे की जांच की जा रही है। बता दें कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। टोल कंपनी की क्रेन व कार्मिकों ने वाहनों को रोड पर से हटाया और यातायात सुचारू किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story