भारत

मतदान करने पहुंचे राजस्थान गवर्नर ने लोगों से भी की वोट डालने की अपील

jantaserishta.com
19 April 2024 2:47 PM IST
मतदान करने पहुंचे राजस्थान गवर्नर ने लोगों से भी की वोट डालने की अपील
x
जयपुर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रथम महिला सत्यवती मिश्र शुक्रवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने मतदान किया और लोगों से भी भारी संख्या में लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की।
मतदान के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। संविधान का प्रारंभ "हम भारत के लोग" से होता है। भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है।”
उन्होंने भयमुक्त होकर सभी से मतदान करने की अपील की। इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मतदान करने की अपील की और यह भी विश्वास जताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को 400 सीट का आंकड़ा पार करने से कोई नहीं रोक सकता। बीजेपी इस बार देश के हर कोने में जीत का परचम लहराकर रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story