भारत
सरकार स्कूली बच्चों को देगी मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म और दूध
jantaserishta.com
30 Nov 2022 12:49 PM IST

x
DEMO PIC
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म और मिल्क पाउडर से तैयार दूध मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री नि:शुल्क वर्दी योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर नि:शुल्क गणवेश वितरण के साथ बच्चों को दूध पिलाया गया।
गहलोत ने कहा, "छात्र हमारे देश का भविष्य हैं और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को स्कूल की सभा के समय के बाद दूध का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 476 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।"
महात्मा गांधी स्कूल विजयसिंहपुरा के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा, जरूरी है कि लोग जागरूक रहें और योजनाओं से समय रहते जुड़ जाएं, ताकि सरकार की योजनाओं के उद्देश्य सार्थक हो सकें।
महात्मा गांधी स्कूल जोडला के ढाणी चीठवाड़ी में सरपंच चौथमल जाट ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
इसके लिए प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना से शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति व नामांकन में वृद्धि होगी। साथ ही यह योजना बच्चों के ड्रॉप आउट को रोकने में मदद करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





