भारत

खुशखबरी! महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन बांटेगी सरकार

jantaserishta.com
28 Jun 2023 11:56 AM IST
खुशखबरी! महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन बांटेगी सरकार
x
मोबाइल फोन का वितरण 25 जुलाई से शुरू होगा।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के एक किसान महोत्सव में राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं को जुलाई माह में स्मार्टफोन और तीन साल के लिए मुफ्त इंटरनेट दिए जाने की घोषणा की। सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोबाइल फोन का वितरण 25 जुलाई से शुरू होगा।
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। गहलोत ने कहा, कि पीएम मोदी मार्केटिंग में एक्सपर्ट हैं। वह किसानों को साल में तीन बार में 6 हजार रुपए देते हैं। मगर वहीं कांग्रेस सरकार लोगों को 2,000 यूनिट बिजली मुफ्त देती है, जिसकी कीमत 1,800 रुपये और सालाना 21,600 रुपये होती है।
उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलतेे हुए कहा कि 9 साल के कार्यकाल में उनसे एमएसपी पर कोई कानून क्यों नहीं बना। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "जब मोदी जी गुजरात के सीएम थे, तो वह यूपीए से सवाल करते थे कि सरकार एमएसपी पर कोई कानून क्यों नहीं बना रही है। अब मैं मोदी जी से सवाल करता हूं कि एमएसपी पर कोई कानून क्यों नहीं बनाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story