भारत

राजस्थान चुनाव: भाजपा ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बनाया उम्मीदवार

jantaserishta.com
9 Oct 2023 5:38 PM IST
राजस्थान चुनाव: भाजपा ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बनाया उम्मीदवार
x
नई दिल्ली: भाजपा ने राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर अपने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के फॉर्मूले को अपनाते हुए राजस्थान में भी अपने दिग्गज सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
भाजपा ने राजस्थान को लेकर जारी अपनी पहली लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा विधान सभा सीट से, लोक सभा सांसद दिया कुमारी को विद्याधर नगर से और लोक सभा सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा विधान सभा सीट सहित अपने सात सांसदों को विधायकी के चुनाव में उतार दिया है।
अन्य सांसदों की बात करें तो भाजपा ने नरेंद्र कुमार को मंडावा, किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ और देवजी पटेल को सांचोर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story