भारत

राजस्थान चुनाव: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी

jantaserishta.com
17 Aug 2023 1:14 PM IST
राजस्थान चुनाव: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी
x
नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल को राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रदेश संकल्प पत्र ( चुनावी घोषणापत्र ) बनाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
मेघवाल को राजस्थान में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का संकल्प पत्र तैयारी करने वाली कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक घोषित कर दिया है।
अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में बनाई गई प्रदेश संकल्प पत्र समिति में पार्टी ने राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी एवं किरोड़ी लाल मीणा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, राव राजेन्द्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौर को सह संयोजक घोषित किया है। पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई सहित प्रदेश के कई अन्य नेताओं को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं नारायण पंचारिया की अध्यक्षता में बनाई गई प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओंकार सिंह लखावत, भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सी.एम.मीणा और कन्हैयालाल बैरवाल को सह संयोजक घोषित किया है।
राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रमोद वशिष्ठ, आनंद शर्मा, पंकज गुप्ता और स्नेहा काम्बोज सहित प्रदेश के कई अन्य नेताओं को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story