राजस्थान: कांग्रेस ने करणपुर सीट के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान

जयपुर: कांग्रेस ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी।
पार्टी ने दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। रुपिंदर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 19 नवंबर को कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 25 नवंबर को राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 जनवरी को मतदान होगा।
अधिकारी ने बताया कि नामांकन की आखिरी तारीख 19 दिसंबर है और 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 22 दिसंबर तक फॉर्म वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना आठ जनवरी को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






