भारत
राजस्थान के सीएम गहलोत गणतंत्र दिवस पर कई जगहों पर फहराएंगे झंडा
Admin Delhi 1
25 Jan 2023 6:19 PM IST

x
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ध्वज फहराएंगे। गहलोत सुबह 7.30 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर और सुबह 8.30 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9.20 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे और सुबह 11 बजे शासन सचिवालय प्रांगण में ध्वज फहराएंगे। सीएम गहलोत शाम 4.30 बजे राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Next Story





