भारत

मुख्यमंत्री ने जयपुर में 'शक्ति वंदन' कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Nil dhankar
3 March 2024 6:27 AM IST
मुख्यमंत्री ने जयपुर में शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया उद्घाटन
x

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा जवाहर कला केंद्र में 2 से 4 मार्च तक आयोजित 'शक्ति वंदन' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य महिला उद्यमियों द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 'एक खत मोदी जी के नाम' स्टॉल पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश लिखा और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी। 'सशक्त महिलाओं से समृद्ध समाज की ओर एक पहल' थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां, टॉक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर ग्रेटर निगम की आयुक्त रुक्मणि रियार, पार्षद और बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Next Story