भारत

राजस्थान-छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य जहां CM के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों पकड़ाए: अनुराग ठाकुर

jantaserishta.com
5 Oct 2023 10:01 AM IST
राजस्थान-छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य जहां CM के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों पकड़ाए: अनुराग ठाकुर
x
देखें वीडियो.
रायपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो... जिसपर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य हैं जहां CM के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपए पकड़े गए, उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए..."
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हो... लेकिन किंगपिन बाहर है, किंगपिन का नंबर भी आएगा.. जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story