भारत

जारी हुआ राजस्‍थान बोर्ड 12वीं विज्ञान का परिणाम

jantaserishta.com
1 Jun 2022 2:09 PM IST
जारी हुआ राजस्‍थान बोर्ड 12वीं विज्ञान का परिणाम
x

नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास के छात्रों के लिए खुशखबरी है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने आज, 01 जून 2022 को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए डायेरक्ट लिंक्स नीचे दिए गए हैं.

rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तारीका
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'RBSE Rajasthan Board 12th Science या Commerce Result 2022' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: छात्र, अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल दर्ज करें.
स्टेप 4: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ छात्र इसका प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए हैं. 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट के लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. 12वीं साइंस व कॉमर्स रिजल्ट जारी होने के साथ ही लगभग 2.50 लाख छात्रों को इंतजार खत्म हो गया है. इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम में लगभग 2,32,005 और कॉमर्स स्ट्रीम में 27,339 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story