
राजस्थान विधानसभा का सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान पंद्रहवी विधानसभा के सातवें सत्र की बैठक होगी। यह सत्र 19 से 24 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का सत्र 28 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के पहले दिन फरवरी महीने में राजस्थान विधानसभा में रीट 2021 पेपर लीक का मामला गूंजा था। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। करीब 1 घंटे तक राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ा। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक अपनी सीट पर बैठने के बजाय पूरे 1 घंटे तक हाथों में काली तख्तियां लेकर खड़े रहे। इन तथ्यों पर लिखा था की रीट की जांच सीबीआई से कराई जाए। अभिभाषण के बाद शोकाभिव्यक्ति हुई, जिसके बाद सदन की कार्रवाई को शुक्रवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





