भारत

राजस्थान विधानसभा चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट आई

jantaserishta.com
9 Oct 2023 4:33 PM IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट आई
x
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ चुनावी बिगुल भी फुंक गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने कई सांसदों समेत 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यवर्धन राठौड, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीण, दीया कुमारी, देव जी पटेल समेत कई सांसदों को टिकट दिया है।
मोदी सरकार में मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से टिकट दिया गया है। दिया कुमारी को विद्यानगर से उतारा गया है। बाबा बालकनाथ को तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हंसराज मीणा को सपोतरा और किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से टिकट दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story