
x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश को लाने के लिए निवेशकों को लुभाने का दौर जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि निवेशकों को सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। राजस्थान के साथ मिलकर मध्य प्रदेश सेंट्रल इंडिया को इंडस्ट्रियल पावर सेंटर बनाने में सक्षम है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 'इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' में राजस्थान के निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं।
हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ही नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के स्वाभाविक साझेदार हैं। राजस्थान का विकसित टेक्सटाइल, जेम्स-एंड-ज्वेलरी, और मध्य प्रदेश की ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन क्षमता, टेक्सटाइल पार्क एवं मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम मिलकर एक सशक्त वैल्यू चेन तैयार कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। ये परियोजना दोनों राज्यों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। दोनों राज्यों के बीच रोटी-बेटी का संबंध रहा है और अब पानी का संबंध भी बन गया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए 26 प्रकार की नई नीतियां लागू की हैं। अब स्पेस और एआई सेक्टर के लिए भी हम पॉलिसी लाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश के सरप्लस बिजली वाले राज्यों में से एक है। अब हम देश के 'ग्रीन, क्लीन एंड सोलर एनर्जी कैपिटल' के रूप में उभर रहे हैं। इलेक्ट्रिसिटी सरप्लस राज्य बनने के बाद अब मध्यप्रदेश की बिजली से दिल्ली में मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही है। प्रदेश में लगभग 2 रुपए 90 पैसे प्रति यूनिट दर पर घरेलू बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। औद्योगिक विकास के साथ माइनिंग सेक्टर में भी तेज गति से कार्य हो रहे हैं। मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोलने के लिए 1 रुपए में लीज पर जमीन दी जा रही है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राजस्थान की उद्यमशीलता और मध्यप्रदेश की संसाधन क्षमता मिलकर सेंट्रल इंडिया को इंडस्ट्रियल पॉवर सेंटर बना सकते हैं। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को तेजी से गति मिल रही है। राज्य ने लंबी उड़ान भरी है। देश-दुनिया के निवेशक मध्यप्रदेश में तेजी से निवेश कर रहे हैं। राज्य में इंडस्ट्रियल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर साथ-साथ बढ़ रहे हैं।
Tagsमध्य प्रदेशमोहन यादवनिवेशराजस्थानजयपुरइंडस्ट्रियल पावर सेंटरटेक्सटाइलऑर्गेनिक कॉटननदी जोड़ो परियोजनाग्रीन एनर्जीऔद्योगिक नीतिनिवेश अवसरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





