भारत

उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़े

jantaserishta.com
17 Jun 2023 9:14 AM IST
उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़े
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
जयपुर: राजस्थान के दौसा में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौडाकी गांव में गुरुवार की रात करीब नौ बजे हुई। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने दूषित भोजन खा लिया, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई।
जानकारी के अनुसार, पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा को हाल ही में दिल्ली में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी मिली थी। इसलिए उन्होंने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था। ग्रामीणों के एक सामूहिक दावत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद, उन्होंने उल्टी, पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
दूषित भोजन खाने की सूचना मिलने पर दौसा के सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया भी महुवा अस्पताल पहुंचे, और बीमार लोगों का हालचाल जाना। बीमार लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लड्डू, पूड़ी, सब्जी और दाल समेत खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे। महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला भी मरीजों का हाल जानने महुवा व मंडावर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल ज्यादातर बीमार लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story