भारत

राजस्थान: 3 दिवसीय प्रदर्शनी में गांधीजी के जीवन के महत्वपूर्ण पलों का चित्रण

Soni
6 March 2022 12:44 PM GMT
राजस्थान: 3 दिवसीय प्रदर्शनी में गांधीजी के जीवन के महत्वपूर्ण पलों का चित्रण
x

जोधपुर के उम्मेद उद्यान स्थित सरदार राजकीय संग्रहालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जीवनी को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीक्षक इमरान अली ने बताया कि विभाग द्वारा संग्रहालयों में संग्रहीत एंटिक वस्तुओं की जानकारी आमजन तक पहुंचकर नॉलेज और आर्ट का प्रचार-प्रसार का कार्य लगातार किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत् सरदार राजकीय संग्रहालय जोधपुर में महात्मा गांधी के जीवन व कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। तीन दिन तक आयोजित इस प्रदर्शनी में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता गांधी की जीवनी का चित्रण देख सकेगी।

आज रविवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया। साथ ही महात्मा गांधी के संपूर्ण जीवन चित्रण को देखने के लिये विभिन्न पर्यटक भी पहुंचे। विभाग द्वारा गांधी नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली से विशेष रुप से इन तस्वीरों को मंगाया गया। फरवरी माह में तस्वीरों को मंगवा कर उन्हें डिस्प्ले के लिए तैयार करवाया गया। इन तस्वीरों को रखने के लिए विभाग ने स्टेंड आदि बनवाए। और आज से तीन दिन तक इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Story