भारत
राजस्थान: ट्रेन के पटरी से उतरने के चलते 24 लोग घायल, रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा
jantaserishta.com
2 Jan 2023 5:59 PM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डिब्बे सोमवार तड़के राजस्थान के पाली के पास पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 28 यात्री घायल हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना जोधपुर संभाग के रजकियावास-बोमदारा सेक्शन के बीच तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर हुई। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए पाली व मारवाड़ जंक्शन भेजा गया है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण पटरी में दरार बताया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हो गया है। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





