भारत

राजमणि की मौत: सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बसराई गोलियां, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
8 Nov 2021 10:29 AM IST
राजमणि की मौत: सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बसराई गोलियां, जानें इनके बारे में...
x

आरा: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप में तैनात एक जवान ने रात एक बजे अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में से एक राजमणि कुमार यादव बिहार के भोजपुर जिले के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल एक अन्‍य जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हआ था। राजमणि यादव का पैतृक घर बिहिया प्रखण्ड की कटेया पंचायत के समरदह गांव में है। उनका परिवार फिलहाल भोजपुर के ही जगदीशपुर प्रखण्ड के दुल्हिनगंज बाजार में अपना घर बना कर रहता है। इनके पिता भी बिहार पुलिस में दारोगा थे, जिनका दो वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया था।
बताया जा रहा है कि अपने ही साथियों पर गोली चलाने वाला जवान देर रात नक्‍सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसका अपने साथियों से विवाद हो गया था। बाद में यह विवाद हिंसा में बदल गया। गुस्‍से में आपे से बाहर हो गए जवान ने अपने साथियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। मारे गए अन्‍य जवानों के नाम धनजी, राजीब मंडल और धर्मेंद्र कुमार हैं। घायल जवानों में धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा शामिल हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story