भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुहानी ने राज कुशवाह को बताया ‘निर्दोष’

jantaserishta.com
11 Jun 2025 3:31 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुहानी ने राज कुशवाह को बताया ‘निर्दोष’
x
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाह की बहन सुहानी ने अपने भाई को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने कुछ भी नहीं किया है वो तो सोनम को दीदी मानता था।
बुधवार को समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान राज कुशवाह की बहन सुहानी ने बताया कि मेरे भाई पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। मेरे भाई ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाना चाहिए। मेरे भाई को उस चीज की सजा नहीं मिलनी चाहिए जो उसने की ही नहीं। इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए और मेरे भाई को रिहा किया जाना चाहिए, क्योंकि वह निर्दोष है। सोनम के साथ राज कुशवाह के अफेयर पर सुहानी ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। मेरा भाई तो सोनम को दीदी मानता था, दोनों के बीच लव अफेयर कैसे हो सकता है। मेरे भाई को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों में दोनों के प्रेम संबंधों और घर पर सोनम के आने की खबरों पर सुहानी ने कहा कि हमें कल ही समाचारों के माध्यम से इस बारे में पता चला जब उन्होंने चैट का उल्लेख किया। हमें कोई जानकारी नहीं थी- उसने घर पर कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। वह सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। कभी-कभी सोनम का फोन आता था तो वह दीदी कहकर बात करता था।
सुहानी ने मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिसमें दावा किया जा रहा है कि सोनम राज कुशवाह के घर रहने के लिए आई थी। सुहानी ने कहा कि दो साल में वह कभी हमारे घर में रहने नहीं आई। अगर सच्चाई जाननी है तो हमारे पड़ोसियों से भी पूछ सकते हैं। राज की सोनम से शादी वाले सवाल पर सुहानी ने कहा कि यह बिल्कुल बेबुनियाद है। मेरा भाई सोनम से शादी कैसे कर सकता है, वो तो उससे पांच साल छोटा था। उसने सोनम के साथ शादी नहीं की। सोनम मांगलिक थीं। वह उससे पांच साल छोटा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story