भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम रघुवंशी फिर सुर्खियों में, जानें वजह

jantaserishta.com
9 Aug 2025 5:46 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम रघुवंशी फिर सुर्खियों में, जानें वजह
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा अपडेट.
इंदौर: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की दादी की मौत हो गई। वह अपनी पोती की करतूत जानने के बाद से सदमे में थीं। इससे पहले सोनम के प्रेमी राज की दादी अपने पोते की कारगुजारी जानकर सदमे में चली गईं थीं। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और 18 जून को चल बसी थीं।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की दादी गंगोटी बाई की शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार का कहना है कि सोनम का भाई गोविंद राखी पर शिलांग जाने वाला था, लेकिन दादी की मौत के बाद वजह से नहीं जा पाया। शनिवार को रक्षाबंधन था, लेकिन एक दिन पहले ही दादी की मौत के चलते उसका परिवार सदमे में है।
शिलांग जाने को लेकर गोविंद ने मीडिया से किसी प्रकार की चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि गोविंद इससे पहले शिलांग गया था। वहां के वकीलों ने राजा के भाई को बताया था कि गोविंद शिलांग आया था, लेकिन क्या वह सोनम की जमानत के लिए शिलांग पहुंचा था, इस बात की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
कुछ दिन पहले ही राज और सोनम के वकील ने उनकी जमानत अर्जी कोर्ट में लगाई थी, लेकिन वह खारिज हो गई। शुरू में गोविंद ने सोनम के लिए किसी वकील से चर्चा करने की बात कही थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर के शिलाम जेम्स और ग्वालियर के रहने वाले दो व्यक्तियों की जमानत के बाद गोविंद को भरोसा था कि सबूत को छिपाने वाले शिलाम की यदि जमानत हो सकती है तो फिर षड्यंत्र करने वाले राज और उसकी प्रेमिका सोनम की भी जमानत आसानी से हो जाएगी। लेकिन, कोर्ट ने कुछ दिन पहले उनकी जमानत खारिज कर दी थी।
हत्याकांड को लेकर राजा रघुवंशी का परिवार भी शिलांग पहुंचा था। उन्होंने अपना वकील बदलकर कई आपत्तियां लगाने के बाद दोनों की जमानत अर्जियों को खारिज करवा दिया था। सोनम की दादी की मौत कैसे हुई, इसके बारे में गोविंद का परिवार बताने को तैयार नहीं है। पहले मीडिया से मदद मांगने वाला गोविंद के परिवार ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। अपनी पोती की करतूत जानने के बाद सोनम की दादी सदमे में थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story