भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज लेते थे ड्रग्स, परिवार का बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
28 Jun 2025 1:33 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज लेते थे ड्रग्स, परिवार का बड़ा खुलासा
x
बड़ा दावा.
इंदौर: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजा की हत्या की गुत्थी में सबसे बड़ा सच छिपा है. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह दोनों ड्रग्स लेते थे.
जानकारी के अनुसार, राजा हत्याकांड को लेकर अब राजा के परिजनों ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सोनम और राज दोनों ड्रग्स लेते थे. यही उनकी आपराधिक गतिविधियों की एक बड़ी वजह हो सकती है.
विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा के साथ विश्वासघात हुआ है. सोनम और राज न केवल व्यक्तिगत रूप से करीब थे, बल्कि नशे की लत में भी एक-दूसरे के साथी थे. राज ड्रग्स लेता था और सोनम भी उसी के साथ ड्रग्स लेने लगी थी. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश पहले अपने बयान दे चुके थे, लेकिन अब वे पलट चुके हैं.
विपिन ने आशंका जताई कि राज और सोनम भी अपने बयानों से पलट सकते हैं, जिससे मामले में सच्चाई दब सकती है. इसी आधार पर राजा के परिवार की ओर से लगातार आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है. विपिन ने कहा कि अगर नार्को टेस्ट होता है तो आरोपी अपने बयानों से नहीं पलट पाएंगे और सच सामने आ जाएगा. पुलिस को चाहिए कि वह थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि हत्या की असली साजिश का खुलासा हो सके.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सहित फ्लैट मालिक, चौकीदार और ब्रोकर शामिल हैं. पुलिस की जांच फिलहाल जारी है और राजा के परिवार का दावा है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच जरूरी है. परिवार का यह भी कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक राजा को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story