भारत

राजा रघुवंशी मर्डर केस: चौंकाने वाली बात पता चली, मामले में नया मोड़

jantaserishta.com
13 Jun 2025 12:48 PM IST
राजा रघुवंशी मर्डर केस: चौंकाने वाली बात पता चली, मामले में नया मोड़
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या में अब नया मोड़ आ गया है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को उनका परिवार भी इस हत्याकांड का आरोपी मानने लगा है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और पुलिस पांचों आरोपियों को मेघालय के शिलॉन्ग ले गई है। आरोप हैं कि सोनम ने अपने कथित आशिक राज कुशवाह और उसके साथियों के साथ मिलकर राज को हनीमून ट्रिप के दौरान मौत के घाट उतार दिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोनम के भाई गोविंद ने कहा, 'सोनम की इसमें भूमिका होगी। राज कुशवाह, विशाल और अन्य लोगों का चैनल सोनम के जरिए ही बना है और यह इस कांड में उसके शामिल होने की पुष्टि करता है। इसलिए मेरा मानना है कि उसकी भूमिका है।' उन्होंने कहा कि वह सच नहीं जानते थे, नहीं तो इस शादी को नहीं होने देते।
गोविंद का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'राज कुशवाह मेरी कंपनी में कर्मचारी था। वह गोदाम का प्रबंधन देखता था और माल डिलीवरी के लिए निकलवाता था। जितेंद्र रघुवंशी मेरा रिश्तेदार है और उसकी राजा की हत्या में कोई भूमिका नहीं है...। दोनों ही परिवार शादी के लिए तैयार थे और दोनों (पति और पत्नी) ने साथ मिलकर शादी के लिए शॉपिंग की थी।'
उन्होंने कहा, '...ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मुझे सच्चाई नहीं पता थी। नहीं तो मैं यह शादी नहीं होने देता...। मैंने सोनम के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है...। मुझे राजा पसंद था, क्योंकि मैंने उसमें बहुत अच्छी चीजें देखी थीं।'
इससे पहले मेघालय में ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने भी घटना से जुड़े अहम खुलासे किए थे। एसपी विवेक सैयम ने कहा था कि इस हत्या को राज कुशवाह ने अंजाम दिया था, जिसकी पहचान इस हत्या के मास्टरमाइंड के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि सोनम उसके साथ शामिल थी। उन्होंने कहा था, 'तीन और लोग जो शामिल थे, वो दोस्त थे। उनमें से एक राज का कजिन था। यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं है। उन लोगों ने दोस्ती में ऐसा किया था।'
गोविंद रघुवंशी ने बुधवार को कहा कि वह मृतक के परिवार के साथ हैं और अगर उनकी बहन इस मामले में दोषी पाई जाती है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह घोषणा भी की कि उनके परिवार ने सोनम से सारे संबंध तोड़ लिए हैं और उसे सजा दिलाने के लिए राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से वह खुद कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story