भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड, ससुराल वालों का सनसनीखेज दावा

jantaserishta.com
3 July 2025 2:44 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड, ससुराल वालों का सनसनीखेज दावा
x
बड़ी खबर.
इंदौर: मेघालय में मारे गए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है. मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं. विपिन ने सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सोनम ने पति राजा की हत्या के बाद इंदौर जाकर प्रेमी राज कुशवाह से शादी की होगी, तभी दो मंगलसूत्र मिले हैं.
विपिन रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम के सामान की तलाशी में दो मंगलसूत्र मिले थे. इनमें से एक मंगलसूत्र शादी के दौरान उनके परिवार ओर से दिया गया था, लेकिन दूसरे मंगलसूत्र की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने आशंका जताई कि दूसरा मंगलसूत्र सोनम और राज की शादी का सबूत हो सकता है.
वहीं, विपिन ने इस मामले को हाई कोर्ट और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम अपने भाई को न्याय दिलाकर रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी की भूमिका पर भी सवाल उठाए. विपिन के अनुसार, गोविंद पहले उनके घर आकर कह चुका है कि सोनम गुनहगार है और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है. लेकिन अब गोविंद अपनी बहन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हैरान करने वाला है. विपिन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सोनम का परिवार उसे गुनहगार मान ले, तो हम उसका पिंडदान करने को तैयार हैं.
दरअसल, गोविंद ने एक बयान में अपनी बहन सोनम से मिलने मेघालय जाने की बात कही थी. इसके बाद राजा के परिवार का बयान आया है. बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की बीती 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
वहीं, हत्याकांड के सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जेम्स समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मेघालय पुलिस मामले की जांच के लिए जेम्स को मध्यप्रदेश लेकर आई है. राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे. मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story