भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस सोनम रघुवंशी सहित आरोपियों के साथ अपराध स्थल पर पहुंची, क्राइम सीन रिक्रिएशन

jantaserishta.com
17 Jun 2025 12:11 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस सोनम रघुवंशी सहित आरोपियों के साथ अपराध स्थल पर पहुंची, क्राइम सीन रिक्रिएशन
x
देखें वीडियो.
Raja Raghuvanshi murder case: पुलिस सोनम रघुवंशी सहित तीन आरोपियों के साथ अपराध स्थल पर पहुंची। आज मेघालय पुलिस की टीम आरोपियों के साथ क्राइम सीन रिक्रिएशन कर रही है।
एक सवाल
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या कहां, किसने और कैसे की, यह तो पुलिस की जांच में अभी तक लगभग साफ हो चुका है। लेकिन शादी के महज चंद दिनों बाद क्यों राजा की नई नवेली दुल्हन ने ही उसका कत्ल कर दिया यह पहेली बनी हुई है। राजा की हत्या का सदमा किसी तरह बर्दाश्त कर रहे परिवार के सामने भी यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। राज की मां भी सोनम से यही जवाब पाना चाहती हैं। इस बीच लव ट्राएंगल के बाद तंत्र-मंत्री, काला जादू और नरबलि जैसे आरोप और दावे भी खूब हो रहे हैं।
राजा की मां नम आंखों और कलेजा चीर देने वाले दर्द के साथ याद करती हैं कि कैसे सोनम के साथ उनके बेटे का रिश्ता तय हुआ था। वह कहती हैं कि दोनों के मांगलिक होने की वजह से कुंडली का मिलान हो गया था और परंपरागत तरीके से रिश्ता और शादी समेत सभी मांगलिक कार्यक्रम हुए। अपने बेटे के लिए न्याय मांग रहीं उमा रघुवंशी कातिल बहू से सिर्फ यह जानना चाहती हैं कि आखिर क्यों उसने राजा को इस तरह मौत के घाट उतार दिया।
राजा की मां उमा ने कहा, 'शादी के बाद सोनम हमारे घर केवल चार दिन रही और फिर परंपरा के मुताबिक मायके चली गई। हमने खुशी-खुशी उसे मायके के लिए विदा किया था। यदि मैं कभी उससे मिल पाई, तो एक ही बात जो उससे पूछूंगी- क्यों तुमने मेरे बेटे को मार डाला?' राजा की मां यह जानना चाहती हैं कि क्यों शादी के महज चंद दिनों बाद बहू ने उनके बेटे के खिलाफ ऐसी साजिश रची और उसे हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर क्रूर मौत दी।
इंदौर के राजा और सोनम की शादी पिछले महीने 11 मई को हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून पर निकल गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता होने की बात सामने आई। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश गहरी खाई में मिली तो कई दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। सोनम का कहना है कि उसकी मर्जी के खिलाफ यह शादी कराई गई थी और इस वजह से उसने राजा की जान ले ली। सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि हत्या में लव ट्राएंगल के अलावा भी कुछ वजह हो सकती है। वहीं, राजा के परिवार ने भी तंत्र-मंत्र और नरबलि की आशंका जाहिर की है।
मंगलवार को राजा और अन्य आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाया गया और घटना को दोबारा क्रिएट करके देखा गया। ईस्ट खाली हिल्स में घने जंगल से घिरे ऊंचे पहाड़ पर बादलों की आवाजाही के बीच आरोपियों से रीन रीक्रिएट कराया गया और यह समनझे की कोशिश की गई कि कैसे उस पूरे वारदात को अंजाम दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story