भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी भी अरेस्ट, हैरान कर रहे हैं खुलासे

jantaserishta.com
9 Jun 2025 12:31 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी भी अरेस्ट, हैरान कर रहे हैं खुलासे
x
सोनम बेवफा!
इंदौर: मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय डीजीपी आई. नोंगरांग ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपी पहले ही इंदौर से पकड़े जा चुके हैं. पुलिस के अनुसार, सोनम ने प्रेम प्रसंग के चलते यह साजिश रची. शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है.
इंदौर के एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया, "8 या 9 जून की रात को शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. हम पिछले 15-20 दिनों से शिलांग पुलिस के साथ लगातार संपर्क में थे. कल रात हमें सूचना मिली कि सोनम गाजीपुर में है. इस बीच शिलांग पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान कर ली थी. संयुक्त अभियान के दौरान तलाशी ली गई और राज कुशवाह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story