भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन के रिक्रिएशन से खुलासा...SP ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
17 Jun 2025 4:40 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन के रिक्रिएशन से खुलासा...SP ने दी बड़ी जानकारी
x
देखें वीडियो.
Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. शिलांग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की हत्या में एक नहीं, बल्कि दो डाव (धारदार हथियार) का इस्तेमाल किया गया. एक डाव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरा डाव उसी खाई में फेंका गया, जहां राजा का शव फेंका गया था. पुलिस अभी दूसरे डाव की तलाश कर रही है.
एसपी ने बताया कि राजा पर तीन वार किए गए और तीनों किलर्स आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने एक-एक वार किया. सोनम रघुवंशी ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान कबूल किया कि वह हत्या के वक्त मौके पर मौजूद थी. उसने पार्किंग लॉट में ही किलर्स को राजा की हत्या का इशारा दे दिया था. पहले वार के बाद जब राजा का खून निकलने लगा, तो सोनम चिल्लाते हुए पीछे हट गई. तीनों किलर्स ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंका.
पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं और अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है. हत्या का मकसद लव ट्राएंगल बताया जा रहा है, लेकिन एसपी ने कहा कि इसके अलावा कोई अन्य वजह भी हो सकती है, जिसकी जांच जारी है. अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल के सबूत मिले हैं.
एसपी ने यह भी खुलासा किया कि तीनों किलर्स और सोनम पहले कभी शिलांग नहीं आए थे. सोनम का कथित प्रेमी और हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह शिलांग नहीं आया था. इसका कारण यह था कि वह सोनम के परिवार की फैक्ट्री में कर्मचारी था और उसका आना शक पैदा कर सकता था. इसलिए वह इंदौर में ही रुका.
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सोनम ने बताया कि हत्या के वक्त वह मौके पर थी और दो आरोपी दाएं-बाएं खड़े होकर उसके इशारे का इंतजार कर रहे थे. पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story