भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी, भारी सुरक्षा

jantaserishta.com
11 Jun 2025 5:34 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी, भारी सुरक्षा
x
देखें वीडियो.
Raja Raghuvanshi case: शिलांग, मेघालय से बड़ी खबर। राजा रघुवंशी हत्या मामले के सभी आरोपियों को जिला न्यायालय शिलांग में पेशी के लिए ले जाया गया।
सोनम ने कराई थी पति की हत्या, कबूल किया अपना जुर्म
सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए थे। पुलिस ने इन सबूतों के बारे में जब सोनम से सवाल किया, तो वह मौन हो गई। लेकिन इसके बाद सोनम ने सभी सबूतों को देखते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सोनम ने कबूल कर लिया कि उसने तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मेघालय से सोनम लगातार अपने प्रेमी राज को अपने लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी देती रही। वह बताती रही कि अब ये लोग कहां पहुंचे हैं और आगे क्या करने जा रहे हैं।
पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद ही सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। प्लान के अनुसार यह सब कुछ किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम ने अपनी सास को भी झूठ बोला था कि उसने अपरा एकादशी का व्रत रखा था, जबकि होटल से यह जानकारी मिली कि उसने खाना खाया था। यही नहीं, पुलिस को मेघालय रेलवे स्टेशन से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी मिला था।
सोनम ने इस मामले में पुलिस जांच को भटकाने की पूरी कोशिश की। उसने राजा रघुवंशी के फोन से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की थी, जिसे उसने कैप्शन दिया था ‘सात जन्मों का साथ’। हालांकि जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो सोनम ने सब सच उगल दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story