भारत

BIG BREAKING: राजा रघुवंशी हत्याकांड, आरोपी राज की दादी का हार्ट अटैक से निधन, परिजन बोले- सदमे में हार्ट अटैक

jantaserishta.com
18 Jun 2025 4:37 PM IST
BIG BREAKING: राजा रघुवंशी हत्याकांड, आरोपी राज की दादी का हार्ट अटैक से निधन, परिजन बोले- सदमे में हार्ट अटैक
x
बड़ी खबर.
फतेहपुर: बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं. मेघालय में हुए इस हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा तो पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया. इस मामले में सोनम समेत सभी पांच आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिन्होंने 23 मई को सिर्फ 18 मिनट में राजा की हत्या कर उसकी लाश खाई में फेंक दी थी. हालांकि राज के घर वाले लगातार उसे बेकसूर बताते रहे. अब खबर है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राज की दादी का निधन हो गया है.
इस मौत को लेकर राज के परिजनों का कहना है कि राज को फर्जी तरह से केस में फंसाया गया है और इसी के सदमें में उसकी दादी को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. राज कुशवाहा के दादा, दरबारी ने बताया कि राज को गलत फंसाया गया है जिसके सदमे में दादी की हार्ट अटैक से जान चली गई.
आपको बता दें राज कुशवाहा मुख्य रूप से जनपद फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकेती रामपुर का रहने वाला है जहां पर उसका पैतृक मकान है. पैतृक गांव में उसकी दादी चाचा और बहन रहते थे. राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा मुख्य आरोपी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार रिश्तेदार,मित्र व अन्य ग्रामीणों द्वारा पारिवारिक जनों से घटना की जानकारी ली जा रही थी. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार काफी दुखी और परेशान था जिसके चलते राज कुशवाहा की दादी रामलली का मंगलवार की रात निधन हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story