भारत

राज ठाकरे के बेटे का काफिला रोका गया, टोल प्लाजा में MNS कार्यकर्ता ने की तोड़फोड़

jantaserishta.com
23 July 2023 5:54 PM IST
राज ठाकरे के बेटे का काफिला रोका गया, टोल प्लाजा में MNS कार्यकर्ता ने की तोड़फोड़
x
देखें वीडियो.
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और पार्टी नेता अमित ठाकरे को सिन्नर टोल प्लाजा पर रोका गया था। उन्हें आधे घंटे तक यहां पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अमित ठाकरे से अभद्रता के भी आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि इससे भड़के MNS कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात बूथ पर हमला कर दिया। हमले का वीडियो फुटेज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मनसे नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अमित ठाकरे का काफिला शनिवार शाम को समृद्धि एक्सप्रेसवे से होकर अहमदनगर से सिन्नर लौट रहा था। इसी दौरान उन्हें टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने रोक दिया। उनसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। रविवार रात करीब 2:30 बजे मनसे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने प्लाजा में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही वहां पर मौजूद एक पदाधिकारी से माफी भी मंगवाई। मामले को अपने हाथ में लेते हुए मनसे कार्यकर्ता उपद्रवी हो गए। उन्होंने टोल प्लाजा को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
MNS कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि टोल बूथ के कर्मचारियों ने उनके नेता को इंतजार कराया और उनसे अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि मनसे कार्यकर्ता तीन कारों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story