भारत

राज ठाकरे की रैली को 16 शर्तों के साथ मिली इजाजत

jantaserishta.com
28 April 2022 10:24 PM IST
राज ठाकरे की रैली को 16 शर्तों के साथ मिली इजाजत
x
पढ़े पूरी खबर

औरंगाबाद पुलिस ने औरंगाबाद में राज ठाकरे को जनसभा और भाषण की इजाजत दे दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे 30 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे पुणे से रवाना होंगे. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) नेता बाबू वागास्कर ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि राज ठाकरे के काफिले में करीब 150 वाहन, कारें, एसयूवी होंगी. ठाकरे को ये अनुमति सशर्त दी गई है.

'महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी हैं'
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान जारी है. धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं, या उनकी आवाज कम की जा रही है. इस पर राज ठाकरे ने सीएम योगी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में जो हैं वे योगी नहीं, भोगी हैं. राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, धार्मिक स्थलों विशेषकर मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है. लेकिन यहां सभी भोगी हैं.
महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत
पिछले दिनों से महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत जारी है. हाल ही में राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अल्टीमेटम जारी किया था
पिछले दिनों मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने कहा था, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.' ठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story