भारत

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे ने साधा निशाना, पढ़े बड़ी बातें

jantaserishta.com
22 May 2022 12:30 PM IST
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे ने साधा निशाना, पढ़े बड़ी बातें
x

पुणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. दरअसल हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने असली हिंदू होने को लेकर एक बयान दिया था. इस पर पलटवार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यह सीएम उद्धव का यह बयान काफी बचकाना है. वह पूछते हैं कि कौन असली हिंदू है. इस पर मुझे हंसी आती है और ये पूछने का मन करता है कि आपकी कमीज ज्यादा सफेद या फिर मेरी.

पुणे की जनसभा में राज ठाकरे ने अयोध्या की यात्रा स्थगित करने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते अयोध्या यात्रा स्थगित की गई है. मेरा अनुरोध है कि इस बारे में कोई भी गलत जानकारी न फैलाई जाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story