भारत

मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने जताई गंभीर चिंता, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की

jantaserishta.com
24 Nov 2025 9:37 AM IST
मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने जताई गंभीर चिंता, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की
x

फाइल फोटो

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में आयोजित कोंकण महोत्सव के दौरान आगामी ब्रिहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मराठी मतदाताओं से सतर्क रहने और मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली पर कड़ी नजर रखने की अपील की।
राज ठाकरे ने अपने भाषण में कहा, "बेपरवाह मत होइए। अपने आस-पास नजर रखिए। जिस तरह की राजनीति आज चल रही है, उसमें मतदाता सूची में क्या-क्या हो रहा है, इस पर पूरा ध्यान दीजिए। क्या मतदाता असली हैं या नकली? यह बहुत बड़ा सवाल है। मराठी मानुष के लिए यह आने वाला बीएमसी चुनाव आखिरी चुनाव साबित होगा। अगर हम लापरवाह रहे, तो मुंबई महानगरपालिका हमारे हाथ से हमेशा के लिए निकल जाएगी।"
मनसे प्रमुख ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "सजग रहिए, जागृत रहिए। अगर मुंबई हमारे हाथ से चली गई, तो ये लोग (गैर-मराठी समूहों की ओर इशारा करते हुए) पूरे शहर में हंगामा मचाएंगे। मुंबई हमारी है, इसे हम किसी भी कीमत पर खोने नहीं देंगे।"
राज ठाकरे ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर मुंबई की जनसांख्यिकी बदलने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लाखों संदिग्ध नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जिसका मकसद मराठी वोटों को कमजोर करना है।
उन्होंने युवाओं और मराठी महिलाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जाकर सूची की जांच करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत तुरंत करें। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ एक चुनाव नहीं, मुंबई की अस्मिता और मराठी मानुष के अस्तित्व का सवाल है।" बता दें कि बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। मनसे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story